scorecardresearch

Special Report: गर्भ संस्कार से हर शिशु बनेगा अभिमन्यु, क्या गर्भ में ही शुरू हो जाती है शिशु की पाठशाला? जानिए इसका महत्व

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 'गर्भ संस्कार' पाठ्यक्रम शामिल करने और सरकारी अस्पतालों में विशेष 'गर्भ संस्कार कक्ष' स्थापित करने की घोषणा की है. गुड न्यूज टुडे की एंकर नवजोत रंधावा के साथ विशेष चर्चा में विशेषज्ञों ने इस पहल के वैज्ञानिक और पौराणिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. आध्यात्मिक गुरु राज मिश्रा ने महाभारत के अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गर्भावस्था के दौरान मां का आचरण और मानसिक स्थिति शिशु के विकास को प्रभावित करती है. चर्चा के अनुसार, आधुनिक विज्ञान का एपिजेनेटिक सिद्धांत भी गर्भ संस्कार के सकारात्मक प्रभावों की पुष्टि करता है. सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में से प्रथम चार संस्कार जन्म से पूर्व ही संपन्न होते हैं, जो शिशु के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की नींव रखते हैं. इस कार्यक्रम में योग, ध्यान और सात्विक आहार के महत्व पर जोर दिया गया ताकि आने वाली पीढ़ी को गर्भ में ही बेहतर संस्कार और स्वास्थ्य प्रदान किया जा सके.