नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना का विधान है। JNT Special में आज शक्ति उत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न शक्तिपीठों के दर्शन करवाए गए। गुजरात के राजपीपला में स्थित मां हरसिद्धि के 425 साल पुराने मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान साड़ी चढ़ाने की परंपरा है और शारदीय नवरात्र में यहां तलवार से विशेष महाआरती उतारी जाती है। यह परंपरा गोहिल राजपूत परिवार द्वारा निभाई जाती है। मध्य प्रदेश के आगरमालवा में मां बगलामुखी का धाम है जहां देवी शत्रुओं का नाश और विजय का आशीर्वाद देती हैं। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में 801 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी का सिद्ध पीठ है जहां देवी महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती तीनों रूपों में त्रिकोणीय यंत्र पर विराजमान हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में कश्मीरी पंडितों ने मां सारके के मंदिर में नवरेंह यानी नववर्ष उत्सव मनाया।