scorecardresearch
Advertisement

Navratri Day 5: देशभर में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, शक्तिपीठों और मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्रि के पांचवें दिन देशभर में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जा रही है. दिल्ली के छतरपुर और झंडेवालान मंदिरों से लेकर देश के विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. बिहार के सहरसा स्थित मां उग्रतारा शक्तिपीठ में षोडशोपचार और तंत्र साधना से जुड़े विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता में आकर्षक थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. इसके साथ ही कर्नाटक के बेंगलुरु में दस दिवसीय दशहरा उत्सव की धूम है, जहां गोकर्णनाथेश्वर मंदिर में पारंपरिक झांकियों और पीली वेश नृत्य की प्रस्तुति हो रही है. वहीं जयपुर में व्रत रखने वालों के लिए पारंपरिक फलाहार की विशेष थाली तैयार की गई है. खेल जगत में नोएडा के जिंदल पोलो एस्टेट में आयोजित जिंदल पैंथर्स कप के फाइनल में विमल अचीवर्स ने जीत दर्ज की.