scorecardresearch
Advertisement

Navratri Day 6: नवरात्र के छठे दिन जारी है मां कात्यायनी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

नवरात्र के छठे दिन देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के छतरपुर और झंडेवालान मंदिर समेत असम के कामाख्या धाम, मुंबई के मुंबादेवी और बिहार के खगड़िया स्थित सनहोली दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. सनहोली मंदिर में महाआरती के दौरान हजारों घी के दीप जलाए गए. दूसरी ओर गुजरात के वडोदरा, भुज, पोरबंदर और जामनगर में पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की धूम मची हुई है. वडोदरा में नशे से दूर रहने का संकल्प लिया गया, वहीं अकोला में महिलाओं ने तलवार और बुलेट के साथ शौर्य गरबा पेश किया. इसके अलावा मुंबई के दुर्गा पूजा पंडालों में फिल्मी सितारों की मौजूदगी रही और मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर धाम में नर्मदा तट पर स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया.