scorecardresearch
Advertisement

Navratri Garba Celebrations: गुजरात में शारदीय नवरात्र की धूम, अहमदाबाद और वडोदरा में गरबा का उल्लास

देश भर में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में गरबा उत्सव का विशेष उत्साह देखने को मिला. अहमदाबाद में 'साहिबो' थीम बेस्ड गरबा ग्राउंड आकर्षण का केंद्र बना, जिसे फिल्मकार संजय लीला भंसाली के सेट्स से प्रेरित होकर लाल रंग की भव्य सजावट, भव्य झरोखों, कृत्रिम फूलों और खास लाइटिंग के साथ तैयार किया गया. वहीं वडोदरा के प्रसिद्ध यूनाइटेड वे ग्राउंड में महाअष्टमी के मौके पर तिरंगा थीम के तहत हजारों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति संगीत पर पारंपरिक गरबा किया. इस विराट आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों और राजनयिकों ने भी हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और गरबा की समृद्ध परंपरा की सराहना की.