scorecardresearch

Dhurandhar 2: धुरंधर के हिट होने पर चर्चा में SP असलम, फिल्म, संजय दत्त और आतंकी हमले पर एसपी असलम की बीबी ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा?

हाल ही में रिलीज हुई एक बॉलीवुड फिल्म में एक दिवंगत पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाए जाने पर उनकी पत्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पत्नी ने फिल्म में पुलिस अधिकारी का गेटअप और हाव-भाव निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि अभिनेता ने इस अहम किरदार के साथ पूरा न्याय किया है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस आतंकी हमले का भी जिक्र किया जिसमें उनके पति की जान गई थी. पत्नी ने बताया कि धमाके वाले दिन उनके पति को सुबह ही घर वापस आना पड़ा था और कुछ ही देर बाद उनके करीब एक बड़ा धमाका हो गया. उन्होंने पुलिस अधिकारी द्वारा लीड की जाने वाली टास्क फोर्स और गैंगस्टर्स के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई को भी याद किया. इसके साथ ही एक कुख्यात गैंगस्टर द्वारा परिवार को धमकी दिए जाने की घटना का भी खुलासा किया.