scorecardresearch
Advertisement

North India Heatwave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और बारिश का अलर्ट, ट्रांसफार्मर और जानवरों के लिए लगे कूलर..देखिए खास रिपोर्ट

देश के उत्तर और पश्चिमी राज्यों में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. गर्मी से निपटने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में खास इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के चंदौली और छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बिजली के ट्रांसफार्मर को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं. इसके अलावा, कानपुर के चिड़ियाघर और प्रयागराज पुलिस लाइन में जानवरों और घोड़ों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर, पंखे और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की गई है.