scorecardresearch

Indian Army: पाकिस्तान को चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए भारतीय सेना का एक्शन मोड, कच्छ में युद्धाभ्यास

मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरंग घाटी में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस सैन्य कार्रवाई में 72 घंटे के भीतर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों और 11 एयरबेस को नष्ट कर दिया गया था। 10 मई 2025 को पाकिस्तान के अनुरोध पर इस ऑपरेशन को निलंबित किया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है। अब भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पश्चिमी मोर्चे पर कच्छ के रण, भुज और क्रीक जैसे दुर्गम इलाकों में थल सेना, वायु सेना, नौसेना और पैरामिलिट्री फोर्स संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास कर रही हैं। सेना ने ड्रोन वॉरफेयर, L70 एयर डिफेंस गन और 130 एमएम आर्टिलरी गन की तैनाती के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत किया है। सेना का यह युद्धाभ्यास इस बात का संकेत है कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई भी नापाक हरकत होती है, तो भारतीय सेना पहले से भी अधिक घातक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।