प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। ईरान-इजराइल युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भारत के आयात बिल को कम करने और रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूत करने के लिए यह अपील की गई है। भारत अपनी खपत का करीब 90 फीसदी सोना आयात करता है, जिस पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं। शादियों के सीजन के बीच इस अपील से आम लोगों और सराफा बाजार में असमंजस की स्थिति है। हालांकि, कई ज्वेलर्स और आम लोग राष्ट्रहित में इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि नए सोने की जगह घरों में रखे पुराने सोने को रोटेट किया जा सकता है या गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतिहास में भी 1965 के युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से एक समय का भोजन त्यागने की अपील की थी, जिसका सकारात्मक असर हुआ था।