scorecardresearch

Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का भव्य आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन, अब नोएडा से होगा सीधा विदेश सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे. लगभग 11,282 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. इसके उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. यह एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ मिलकर एक एकीकृत विमानन प्रणाली के रूप में काम करेगा, जिससे यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. पहले चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की है, जिसे भविष्य में सात करोड़ तक बढ़ाया जाएगा. एयरपोर्ट में डिजिटल यात्रा, 3,900 मीटर लंबा कैट-3 सक्षम रनवे और एक विशाल कार्गो हब जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जिसे नेट-जीरो एमिशन लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है.