scorecardresearch

Noida Airport: नोएडा को मिला पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, जानिए किन-किन सुविधाओं से लैस है हवाई अड्डा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उड्डयन मंत्री राम मनोहर नायडू मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस एयरपोर्ट को दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गेम चेंजर बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास का नया लॉन्च पैड बताया। एयरपोर्ट में डिजिटल यात्रा, सेल्फ बैगेज ड्रॉप और 10 एयरो ब्रिज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन के अनुसार, 30 से 45 दिनों के भीतर यहां से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा ने संचालन के लिए आवेदन किया है। पहले साल 60 लाख यात्रियों की क्षमता होगी, जो पूर्ण विकास के बाद 7 करोड़ तक पहुंच सकती है।