पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित भजन जैमिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान फिल्म 'हनुमान अंश' के गीत और भक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी गई. गायक साधु तिवारी ने मंच से लोकप्रिय गीत 'पार्वती' गाकर श्रोताओं को भक्ति के रंग में सराबोर किया और बुंदेलखंडी शब्दों के अर्थ भी साझा किए. इसके बाद फिल्म के लेखक और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सीमित बजट में बनी इस फिल्म के केंद्र में हनुमान चालीसा है. मंच से 'हृदय में जिनके सीता राम' और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम के अंत में 'माँ तुझे सलाम' और 'वंदे मातरम' के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.