scorecardresearch

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एकांतिक वार्तालाप, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की नगरी मथुरा में हैं. उन्होंने वृंदावन में अब से कुछ समय पहले संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. वे राष्ट्रपति प्रेमानंद जी के सत्संग में शामिल हुईं. सत्संग में शामिल होने की ताजा तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं. इनमें राष्ट्रपति प्रेमानंद जी के सामने कुर्सी पर विराजमान हैं. वहां प्रेमानंद महाराज की तरफ से राष्ट्रपति का पुष्पहार से स्वागत किया. भक्ति भाव में लीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेमानंद जी महाराज के सामने हाथ जोड़े बैठी रहीं. इस दौरान श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम में माहौल बेहद भक्तिमय दिखा. आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने महामहिम का भव्य स्वागत किया. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद जी महाराज के बीच अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की गई.