scorecardresearch
Advertisement

Project Cheetah के 4 साल, भारत में 56 चीते; कूनो के बाद गांधी सागर में भी बढ़ा संरक्षण का दायरा

भारत में 1952 में विलुप्त घोषित किए गए चीतों की वापसी के लिए 17 सितंबर 2022 को शुरू हुआ प्रोजेक्ट चीता चार वर्षों में सफलता की नई मिसाल बन चुका है. नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से लाए गए कुल 29 चीतों के बाद भारत की धरती पर 36 शावकों का जन्म हुआ, जिससे अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में भी चीतों का पुनर्वास शुरू किया गया है, जहां हाल ही में मादा चीता राधा को छोड़ा गया. इसके अतिरिक्त गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी घास मैदान में केन्या से चीते लाने और मध्य प्रदेश के नौरादेही व माधव नेशनल पार्क में इनके विस्तार की योजना पर काम चल रहा है. प्रोजेक्ट के दौरान शुरुआती चुनौतियों और मौतों के बावजूद शावकों के जीवित रहने और दूसरी पीढ़ी के प्रजनन ने इस संरक्षण अभियान को मजबूती दी है.