scorecardresearch
Advertisement

राजकोट में दुर्गा पूजा की धूम, नवमी पर चंडी पाठ और शंखनाद से गूंजा बंगाली एसोसिएशन पंडाल

गुजरात के राजकोट स्थित बंगाली एसोसिएशन पंडाल में दुर्गा पूजा की नवमी पर विशेष पूजा और चंडी पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान शंख ध्वनि, उलूक ध्वनि और पारंपरिक बंगाली गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. माता दुर्गा के दर्शन और वंदना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. नवमी पूजन के बाद अब सिंदूर खेला और देवी विसर्जन की तैयारियां होंगी. देशभर में दुर्गा पूजा और दशहरे का उत्साह देखने को मिल रहा है.