scorecardresearch
Advertisement

Raksha Bandhan 2026: राखी पर छाया क्रिस्टल और हीलिंग स्टोन का ट्रेंड, जवानों के लिए शिरडी से रवाना हुआ रक्षा रथ

रक्षाबंधन पर्व को लेकर दिल्ली के सदर बाजार और जयपुर सहित देशभर के बाजारों में खरीदारी की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक और नए ट्रेंड्स की राखियों की विस्तृत विविधता उपलब्ध है. दिल्ली के सदर बाजार में बच्चों के बीच कार्टून कैरेक्टर, लाइटिंग, म्यूजिकल, स्टेशनरी गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड राखियां लोकप्रिय हैं. वहीं जयपुर में राजस्थानी परंपरा वाली 'खम्मा घणी' पगड़ी राखी और राधा-कृष्ण डिजाइन की राखियों की उच्च मांग बनी हुई है. इसके साथ ही नेचुरल क्रिस्टल, सेमी-प्रेशियस स्टोंस और हीलिंग स्टोन थेरेपी राखियों के साथ कश्मीरी वॉच राखी तथा कड़ों का ट्रेंड भी देखा जा रहा है. सीमा पर तैनात जवानों के लिए शिरडी के साईं दरबार से रक्षा रथ रवाना किया गया है. दूसरी ओर, विदेश तक समय पर और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग ने विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए हैं.