scorecardresearch

Ayodhya: रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी रामनवमी, दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें करेंगी रामलला का अभिषेक

रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी और इस बार कई दुर्लभ शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार रवि योग, पुनर्वसु नक्षत्र, अमृतसिद्धि योग, कर्क लग्न और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग वर्षों बाद देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर में भव्य तैयारियां चल रही हैं। राम दरबार की स्थापना के बाद यह पहली रामनवमी है। सुबह 09:30 बजे अभिषेक के बाद दोपहर 12:00 बजे सूर्य तिलक होगा जो चार मिनट तक दिखाई देगा और इसका लाइव टेलीकास्ट होगा।