मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अमर गाथा पर आधारित फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर एक नए और भव्य स्वरूप में रिलीज होने जा रही है। 4,000 करोड़ रुपये के बजट में दो भागों में तैयार इस फिल्म में ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG द्वारा आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स तैयार किए गए हैं। फिल्म को वैश्विक स्तर पर 59,000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी की गई है और विदेशी भाषाओं की डबिंग में लिप-सिंक के लिए एआई तकनीक की मदद ली गई है। फिल्म के प्रमोशन के तहत लॉस एंजेलिस के डेविड गेफन थिएटर में इसकी स्पेशल 3D स्क्रीनिंग भी रखी गई। इस रिपोर्ट में 1917 में दादा साहेब फाल्के की मूक फिल्म 'लंका दहन' से लेकर रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'रामायण' और भारतीय सिनेमा में आस्था से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स के इतिहास व प्रभाव का भी विस्तृत विश्लेषण किया गया है।