scorecardresearch
Advertisement

Ramayana Premiere: 'रामायण ने मुझे चुना, मैंने इसे नहीं', फिल्म निर्माता Namit Malhotra का बयान

Ramayana Premiere: फिल्म रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने Academy Theaters में फिल्म के प्रीमियर और इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के 100 साल के इतिहास में पहला मौका है जब देश की सबसे प्रेरणादायी कहानी को वैश्विक स्तर पर इस भव्यता के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है. नमित मल्होत्रा के अनुसार, उन्होंने अपने 30 साल के करियर, Prime Focus और DNEG के जरिए मिले वैश्विक अनुभवों और तकनीक का इस्तेमाल इस महाकाव्य को आकार देने में किया है. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए फिल्म के अंग्रेजी संस्करण को आधा घंटा छोटा रखा गया है और तकनीक की मदद से भारतीय अभिनेताओं के संवादों की लिप-सिंक पर काम किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि मानवता और संस्कृति का एक वैश्विक अनुभव है.