scorecardresearch
Advertisement

Ramayana: 'रामायण' देखकर सिनेमाघरों से निकले दर्शक, जानिए कैसा रहा पहला रिएक्शन

फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ अ लीजेंड' के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. गुड न्यूज टुडे की टीम ने थियेटर पहुंचकर दर्शकों से फिल्म को लेकर सीधी प्रतिक्रिया ली. दर्शकों ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में अभिनेता यश के अभिनय की जमकर सराहना की. कई दर्शकों ने लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे के अभिनय को फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बताया. फिल्म के संगीत, जिसमें हंस जिमर और ए.आर. रहमान का योगदान है, तथा वाल्मीकि रामायण पर आधारित कहानी और संवादों को लोगों ने खूब सराहा. दर्शकों ने इसे एक विश्वस्तरीय भारतीय सिनेमाई अनुभव बताते हुए पूरे परिवार के साथ थियेटर में देखने की अपील की और फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी भारी उत्सुकता जताई.