साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज उदयपुर के आईटीसी होटल मोमेंटोज में शुभ विवाह के बंधन में बंध गए. सुबह तेलुगु रीतिरिवाजों के अनुसार शादी संपन्न हुई और शाम को कन्नड़ परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी. इस हाई प्रोफाइल शादी में करीब 200-250 वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़े को बधाई संदेश भेजा. मेहमानों में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, स्टाइलिस्ट श्रव्य वर्मा, उद्योगपति मुकेश अंबानी परिवार सहित, डायरेक्टर-एक्टर तरुण भास्कर, राहुल रविंद्रन, ईशा रब्बा और आशिका रंगनाथ शामिल रहे. कल हल्दी और संगीत समारोह हुए. 4 मार्च को होली के दिन हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा जिसमें बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.