scorecardresearch
Advertisement

Rashtriya Ekta Diwas: एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य परेड, शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान परेड के साथ डिजिटल सशक्तिकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय संस्कृति की विविधता पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के चैंपियन स्कूल बैंड्स के 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। समारोह में संगीत नाटक अकादमी और गुजरात सरकार के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 5000 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संदेश को साकार किया।