scorecardresearch
Advertisement

Sanwaliya Seth Temple: चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में नया रिकॉर्ड, भक्तों ने चढ़ाया 337 करोड़ का छप्पर फाड़ चढ़ावा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस साल चढ़ावे का नया रिकॉर्ड बना है। बीते एक साल में भक्तों ने मंदिर में 337 करोड़ रुपये का चढ़ावा अर्पित किया है, जो पिछले 34 सालों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। सांवलिया सेठ को भगवान कृष्ण का स्वरूप माना जाता है और भक्त उन्हें अपने व्यापार में साझीदार बनाते हैं। मुनाफे का एक तय हिस्सा श्रद्धालु भगवान को अर्पित करते हैं। इस साल नकद राशि के अलावा करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और अनोखी चीजें जैसे चांदी की एके-47 और फ्यूल डिस्पेंसर भी चढ़ावे में आए हैं। मंदिर में हर महीने दान की गिनती के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें बैंक कर्मचारी और मंदिर प्रशासन के लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा तिरुपति बालाजी, अयोध्या राम मंदिर, माता वैष्णो देवी और महाकालेश्वर जैसे देश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी हर साल करोड़ों रुपये का दान आता है, जिसका उपयोग मंदिर के रखरखाव और समाज सेवा में किया जाता है।