scorecardresearch

Sanwaliya Seth: सांवलिया सेठ मंदिर को 46 करोड़ 58 लाख रुपये मिला चढ़ावा, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में फागुन माह के दौरान भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। मंदिर प्रशासन के अनुसार दान पेटियों समेत अन्य माध्यमों से कुल 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। इसमें भंडार दान पेटी से 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपये मिले जबकि मनी ऑर्डर और ऑनलाइन भेंट से 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपये की प्राप्ति हुई। भक्तों ने लगभग 3 किलो सोना और 152 किलो से अधिक चांदी भी अर्पित की। श्रद्धालु मानते हैं कि सांवलिया सेठ की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है। व्यापारी समुदाय विशेष रूप से भगवान को अपना बिजनेस पार्टनर मानता है और मुनाफे का हिस्सा मंदिर में चढ़ाता है। मंदिर की स्थापना लगभग 1840 में हुई थी जब भोला राम गुर्जर को सपने में चार मूर्तियां मिलने का संकेत मिला।