scorecardresearch

पुरी में महाप्रभु का सुना बेसा श्रृंगार, Sarnath UNESCO धरोहर सूची में शामिल, अमरनाथ यात्रा शुरू

ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की सुना बेसा परंपरा के तहत सोने के आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई. इसके अलावा, महाराष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर में महापूजा की. मौसम साफ होने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है. रक्षा क्षेत्र में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य से मिग 29केयूबी की उड़ान भरी, जबकि द्रास वॉर मेमोरियल में 27वें कारगिल विजय दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है.