scorecardresearch

Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानिए तिथियों का भ्रम और अद्भुत शुभ संयोग

इस विशेष बुलेटिन में सावन के पावन महीने की शुरुआत, धार्मिक महत्व और तिथियों को लेकर बनी उलझन के बारे में विस्तार से बताया गया है। पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष उत्तर भारत में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, जो 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगा। इस बार सावन में चार सावन सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। इसके साथ ही गुरु आदित्य राजयोग और बुधादित्य योग जैसे दुर्लभ और शुभ संयोग भी बन रहे हैं। बुलेटिन में सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत के महत्व और पौराणिक मान्यताओं की जानकारी दी गई है। इसके अलावा हरिद्वार से देवघर और काशी विश्वनाथ धाम तक कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए किए गए इंतजामों और दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।