scorecardresearch
Advertisement

Sawan के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाकाल और काशी में हुआ विशेष श्रृंगार

सावन महीने के दूसरे सोमवार और सोम प्रदोष के दुर्लभ महासंयोग पर देशभर के प्रसिद्ध शिवालयों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, हरिद्वार के दक्ष प्रजापति मंदिर और प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में तड़के आधी रात से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, पंचामृत और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया. उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान कई प्रमुख हस्तियों ने भी दर्शन किए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार और प्रदोष काल में जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस पावन अवसर पर सावन शिवरात्रि का भी विशेष संयोग बन रहा है, जिसे लेकर शिव भक्तों और कांवड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.