scorecardresearch
Advertisement

Sawan First Monday: सावन के पहले सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाकाल और सोमनाथ में विशेष पूजा..देखें खास रिपोर्ट

सावन महीने के पहले सोमवार के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों और सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर, आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन, मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, उत्तराखंड के केदारनाथ, महाराष्ट्र के भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम तथा तमिलनाडु के रामेश्वरम में महादेव का विशेष जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया जा रहा है। मान्यता के अनुसार सावन महीने में विधि-विधान से पूजन और 12 ज्योतिर्लिंगों के स्मरण से सभी पाप नष्ट होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उज्जैन में महाकाल की अलौकिक भस्म आरती से लेकर केदारनाथ धाम और काशी विश्वनाथ में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।