scorecardresearch
Advertisement

Sawan Kanwar Yatra: सावन में कांवड़ यात्रा के अनूठे रंग, 221 फीट तिरंगा कांवड़ से लेकर फिटनेस और सशक्तिकरण का संदेश

सावन के पावन महीने में हरिद्वार से लेकर सुल्तानगंज तक कांवड़ यात्रा की धूम मची हुई है. देश भर से लाखों शिव भक्त गंगाजल लेकर शिवालयों और बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं. इस वार्षिक यात्रा में भक्ति के साथ-साथ कई अनोखे और सामाजिक संदेश देखने को मिल रहे हैं. बागपत के मनजीत दहिया यात्रा के दौरान रोजाना 3,500 सपाटे लगाकर युवाओं को फिटनेस और नशामुक्त जीवन का संदेश दे रहे हैं. वहीं 221 फीट लंबी विशाल तिरंगा कांवड़ के जरिए देशभक्ति का संदेश फैलाया जा रहा है. सहारनपुर में आदि योगी, महाकाल और बाहुबली हनुमान जी के स्वरूप वाली भव्य कांवड़ें आकर्षण का केंद्र बनी हैं. इसके अलावा 101 लीटर गंगाजल के साथ महिलाओं का जत्था नारी सशक्तिकरण का अलख जगा रहा है. मुंगेर के रास्ते बिच्छू रूप में हाथों के बल यात्रा कर रहे श्रद्धालु और मां को श्रवण कुमार की तरह कांवड़ में बैठाकर ले जाने वाले बेटे की अनूठी आस्था भी देखने को मिली.