scorecardresearch
Advertisement

Shardiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा से महापर्व शुरू, जानिए घटस्थापना नियम

शारदीय नवरात्रि के पावन महापर्व का शुभारंभ हो गया है और पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की विधिवत आराधना की जा रही है. दिल्ली के झंडेवालान, कात्यायनी शक्तिपीठ और कालकाजी मंदिर से लेकर जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी धाम तक भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस बार नवरात्रि पर्व के दौरान खास शुभ योग बन रहे हैं और तिथियों की गणना के अनुसार यह उत्सव दस दिनों तक मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में ज्योतिष विशेषज्ञों ने घटस्थापना, कलश स्थापना, अखंड ज्योति के नियमों और पूजा विधि की विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही मां शैलपुत्री की महिमा, व्रत न रख पाने वालों के लिए शास्त्रसम्मत विकल्प और नवरात्रि में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा व समृद्धि लाने के उपायों पर चर्चा की गई.