scorecardresearch
Advertisement

Ujjain: महाकाल की नगरी में शिव नवरात्रि की भव्य शुरुआत, 10 दिनों तक चलेगा उत्सव

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का भव्य शुभारंभ हो चुका है. इस दौरान बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया जा रहा है, जहां पहले दिन उन्हें 'भस्म की जगह हल्दी का लेप लगाकर दूल्हा बनाया गया'. कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि इस वर्ष तिथि बढ़ने के कारण यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के महापर्व पर होगा.