scorecardresearch

Shiv Navratri 2026: महाकाल में शिव नवरात्र की धूम, उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले भव्य तैयारियां, जानिए इसका महत्व और महिमा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले नौ दिवसीय शिव नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान बाबा महाकाल का प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में भव्य शृंगार किया जा रहा है, जिसमें घटाटोप, छबीना और शिव तांडव रूप मुख्य हैं. उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम में शिव-शक्ति विवाह की पौराणिक कथा का भी वर्णन किया गया. इसके साथ ही, मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए विशेष प्रसाद और शृंगार सामग्री भेजी गई है. गुजरात के जूनागढ़ और देवघर के बैद्यनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.