scorecardresearch

Snowfall Update 2026: केदारनाथ से मनाली तक श्वेत शृंगार, देखिए पहाड़ों पर बर्फ का तांडव

'फागुन आने के साथ ही पहाड़ों में बर्फ की बरसात हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है.' रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है और बद्रीनाथ में तापमान -16 डिग्री तक गिर गया है. जहां एक ओर यह बर्फबारी पर्यटकों के लिए सौगात और किसानों की नकदी फसलों के लिए 'संजीवनी' साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर बीआरओ के जवान रास्तों को खोलने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. वायुसेना ने भी 9,000 फीट की ऊंचाई से एक बुजुर्ग महिला का सफल रेस्क्यू किया है.