scorecardresearch

Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, 17 फरवरी को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा.. जानें भारत पर असर

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें 'रिंग ऑफ फायर' की दुर्लभ खगोलीय घटना दिखाई देगी. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 03:26 बजे शुरू होकर शाम 07:57 बजे समाप्त होगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण यहाँ सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे. विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा. भले ही भारत में यह दिखाई न दे, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से कुंभ राशि और घनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाले इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. ग्रहण के दौरान मंत्र जप, दान और ईश्वर की उपासना को शुभ फलदायी बताया गया है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.