scorecardresearch

T20 World Cup Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, देश भर में भारत की जीत के लिए दुआ, क्या टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम सात बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा और करीब सवा लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. दोनों टीमें दो साल में दूसरी बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं. इससे पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था. न्यूजीलैंड की टीम में चार स्पिनर शामिल हैं, जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी. मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन, महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर जैसी हस्तियां शामिल होंगी. स्टेडियम के टिकट पूरी तरह सोल्ड आउट हैं और सुरक्षा के लिए 4500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर, खाटूश्याम और वाराणसी सहित देशभर के मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय टीम इस खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है.