scorecardresearch
Advertisement

Street Food: दुनिया के टॉप 20 बेस्ट स्ट्रीट फूड शहरों में मुंबई 10वें, जयपुर 15वें और दिल्ली 19वें नंबर पर, देखिए लिस्ट

टाइम आउट मैगजीन की वर्ष 2026 की बेस्ट स्ट्रीट फूड शहरों की वैश्विक सूची जारी की गई है. इस अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी पहले, मलेशिया का कुआलालंपुर दूसरे और इंडोनेशिया का जकार्टा तीसरे स्थान पर रहा है. भारत के तीन प्रमुख शहरों ने इस सूची के टॉप 20 में स्थान हासिल किया है. इसमें मुंबई 10वें, जयपुर 15वें और दिल्ली 19वें पायदान पर शामिल हैं. मुंबई के प्रसिद्ध व्यंजनों में वड़ा पाव, पाव भाजी, भेलपुरी और सेव पूरी शामिल हैं. वहीं जयपुर अपनी प्याज़ कचौड़ी, मूंग दाल चीला, दही बड़े, समोसा और 1944 से चली आ रही मशहूर लस्सी के लिए पहचाना गया है. दिल्ली की बात करें तो पुरानी दिल्ली और कमला नगर के बाजारों में मिलने वाले छोले भटूरे, बेड़मी पूरी, आलू टिक्की और चाट-पापड़ी को वैश्विक स्तर पर स्थान मिला है. इस सूची से भारतीय स्ट्रीट फूड संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है.