scorecardresearch
Advertisement

नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच आदि कैलाश में उमड़ा सैलाब, केदारनाथ में 16.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 'पाषाण प्राण' थीम पर गुफा और मंदिर स्वरूप पंडाल तैयार किया जा रहा है, वहीं अमरावती में माता के आभूषणों की विशेष सफाई की जा रही है. इधर, उत्तराखंड के करीब 14,500 फीट ऊंचे आदि कैलाश मार्ग पर पहली बार वाहनों का लंबा जाम देखने को मिला, जहां इस साल अब तक लगभग 63,000 पर्यटक पहुंचे हैं. केदारनाथ धाम में 16.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इसके अलावा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी हाई एल्टीट्यूड एयरशिप का 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक सफल परीक्षण किया है.