scorecardresearch

Magh Purnima 2024: स्नान दान का महापर्व है माघ पूर्णिमा, जानिए इस दिन स्नान-दान-पूजा-अर्चना का महत्व

इस विशेष शो में आपका स्वागत है. आज माघ पूर्णिमा है. सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. खास तौर पर माघ मास की पूर्णिमा तिथि काफी शुभ मानी जाती है. माघ पूर्णिमा की महिमा और इस पावन अवसर पर कैसे होगा कल्याण. इसके बारे में बातचीत करने के लिए हमारे साथ ज्योतिषाचार्य भी हैं. जिनके साथ हम माघ पूर्णिमा के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का पांचवा शाही स्नान भी आज है. इसीलिए यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे हैं और स्नान दान करके पुण्य कमा रहे हैं. केवल प्रयागराज में ही नहीं, बल्कि हरिद्वार, वाराणसी, अयोध्या और यहां तक कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हुगली नदी में भी लोग आज पवित्र डुबकी लगाने उमड़ रहे हैं.

Today, on the occasion of Magh Purnima, there is a gathering of devotees at pilgrimage sites to take a dip of faith in the holy rivers. Today is also the fifth royal bath of the ongoing Magh Mela in Prayagraj.