scorecardresearch

UPSC Topper: किसान और मजदूर के बच्चों ने रचा इतिहास, जानिए टॉपर्स की इनसाइड स्टोरी

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस बार 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनमें कई सामान्य परिवारों से हैं. राजस्थान के रावत भाटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल की. बुलंदशहर की शिखा ने 113वीं रैंक के साथ सफलता पाई, जिनके पिता किसान हैं. पाटन के किसान परिवार से विपुल चौधरी, शामली की आस्था जैन नौवीं रैंक के साथ IAS बनीं. जालना के भीकन जगन के पिता मजदूरी करते हैं. करनाल के लवकेश ने 488वीं रैंक हासिल की, जिनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं. Greater Noida की मुस्कान वर्मा ने बिना कोचिंग के 771वीं रैंक प्राप्त की. इन उम्मीदवारों ने साबित किया कि लगन हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है.