scorecardresearch

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर बाजार में प्यार की चमक... रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बीच ज्वेलरी और गिफ्ट्स की भारी मांग

वैलेंटाइन डे के अवसर पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. लाल गुलाब, चॉकलेट और टेडी बियर के साथ-साथ इस बार ज्वेलरी की मांग में भी भारी उछाल आया है. सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद कपल्स इसे एक निवेश और यादगार तोहफे के रूप में देख रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नई पीढ़ी यानी जेन-जी का नजरिया इस त्योहार को लेकर काफी प्रैक्टिकल हो गया है, जहां वे इसे केवल कपल्स तक सीमित न रखकर दोस्तों और परिवार के साथ 'सेल्फ लव' और 'गैलेंटाइन' के रूप में मना रहे हैं. डिजिटल युग में इजहार-ए-इश्क के तरीके भी बदले हैं, जहां खतों की जगह इमोजी और व्हाट्सएप मैसेज ने ले ली है. ज्वेलरी स्टोर्स में खास हार्ट शेप रिंग्स और पेंडेंट्स की वैरायटी उपलब्ध है, जिसे लोग भविष्य के निवेश के तौर पर खरीद रहे हैं.