scorecardresearch

Varanasi Ropeway: काशी को 'हब एंड स्पोक' मॉडल, रोपवे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मिली शानदार सौगात

विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी तेजी से आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर देश के पहले 'हब एंड स्पोक' मॉडल का शुभारंभ किया है। इस मॉडल के जरिए टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इमिग्रेशन और लगेज चेकिंग अब वाराणसी में ही पूरी हो जाएगी। इसके अलावा, काशीवासियों को जल्द ही देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की सौगात मिलने वाली है। कैंट से गोदोलिया तक चार किलोमीटर लंबे इस रोपवे का अधिकतम किराया 50 रुपये तय किया गया है, जिससे श्रद्धालु जाम से बचते हुए सीधे घाट तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, गंजारी में भगवान शिव, गंगा और काशी की थीम पर बन रहे पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साल 2027 में यहां पहला मैच खेले जाने की उम्मीद है.