scorecardresearch

VIROSHA Wedding: आज विजय-रश्मिका की हल्दी की रस्म, उदयपुर के होटल में पारंपरिक येलो आउटफिट में दिखेगा कपल

लेक सिटी उदयपुर में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना की भव्य शादी का जश्न शुरू हो गया है. मोमेंटोज होटल के आलीशान महलों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और वेडिंग डेकोर में पारंपरिक राजस्थानी थीम और मॉडर्न एलिगेंस का खास संगम देखने को मिल रहा है. संगीत और हल्दी जैसे प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रश्मिका और विजय के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त उदयपुर पहुंच चुके हैं. 26 फरवरी को होने वाली इस रॉयल वेडिंग में विजय और रश्मिका सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्दी सेरेमनी होगी जिसमें दोनों सितारे ट्रेडिशनल येलो आउटफिट में नजर आएंगे. वेन्यू को भी पीले रंग की थीम से सजाया गया है और शाम को एक धमाकेदार संगीत सेरेमनी का भी आयोजन होगा.