scorecardresearch

Virosh Wedding: 26 फरवरी को उदयपुर में विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रही है. दोनों सितारे उदयपुर के आईटीसी मोमेंट्स होटल पहुंच चुके हैं, जहां शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आज मेहंदी की रस्म होगी, 25 फरवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन है. मुख्य विवाह समारोह तेलुगू और कोडवा परंपरा के तहत संपन्न होगा. करीब 230 मेहमान शादी में शामिल होंगे. शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा. दोनों की प्रेम कहानी 2017 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई थी। 13 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में निजी सगाई हुई थी. 22 फरवरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा की.