scorecardresearch

Weather Update: पहाड़ों पर मौसम ने लिया यू-टर्न, देखिए मौसम के बदले मिजाज पर खास रिपोर्ट

मार्च के महीने की शुरुआत तो जबरदस्त गर्मी के साथ हुई. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा है और ऐसा बदला है कि पहाडों पर बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश के डलहौज़ी, मनाली और कुल्लू में मार्च में हुई अचानक बर्फबारी ने पहाड़ों को फिर से जन्नत जैसा बना दिया है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने ना सिर्फ सैलानियों को रोमांचक अनुभव दिया है...बल्कि किसानों के लिए भी राहत लेकर आया है. आज आपको ना सिर्फ हिमाचल बल्कि उत्तराखंड में बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे. साथ ही राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर का हाल बताएंगे जहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान गिर गया है. आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होगी या नहीं, इस पर मौसम विभाग का अनुमान बताएंगे.