scorecardresearch

Wedding Season: देश में आज से शुरू हुआ शादियों का सीजन, बन रहे हैं 59 शुभ मुहूर्त

50 दिनों के लंबे इंतजार और शुक्र उदय होने के साथ ही देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. '1 तारीख को शुक्र उदय होने के साथ ही शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं और कल नए साल का पहला शुभ मुहूर्त है.' इस साल विवाह के कुल 59 मुहूर्त हैं, जिसमें फरवरी सबसे व्यस्त महीना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल करीब 46 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिससे बाजार में 6.5 लाख करोड़ रुपये के बंपर कारोबार की उम्मीद है. चांदनी चौक समेत देशभर के बाजारों में कपड़ों, ज्वेलरी और केटरिंग के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है.