scorecardresearch
Advertisement

Laapataa Ladies Oscar Entry: ऑस्कर में फिल्म भेजने के क्या हैं नियम, कैसे मिलती है एंट्री, अब तक भारत के किस-किस फिल्म को मिल चुका है ये अवार्ड ? देखिए ये रिपोर्ट

जीएनटी स्पेशल में आज बात ऑस्कर अवार्ड्स की. अबकी बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में देश की दावेदारी पेश करने के लिए एक बेहद खास फिल्म को चुना गया है. एक ऐसी फिल्म जिसकी डायरेक्टर एक महिला हैं. जिसके प्रोड्यूसर्स में दो महिलाएं शामिल हैं. जिसकी पटकथा लेखक एक महिला हैं. जिसकी लीड एक्टर्स दो महिलाएं हैं. ये फिल्म है लापता लेडीज़. दमदार कहानी, जोरदार मैसेज और जबरदस्त एक्टिंग के बूते ये फिल्म ऑस्कर की रेस में दाखिल होने में कामयाब रही है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों खास है ये फिल्म और लापता लेडीज़ को कैसे मिला है ऑस्कर का पता.