scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Chaturthi: क्या हैं गणपति पूजा से जुड़ी परंपराएं, कैसे करनी है बप्पा की स्थापना, घर पर कैसे बनाएं इको-फ्रेंडली गणपति? जानें सबकुछ

गणेश उत्सव की शुरुआत कल से होने जा रही है। देशभर में घर-घर गणपति बाप्पा का आगमन होगा। जी एंड टी स्पेशल में बताया गया कि कैसे आप अपने घर पर ही मिट्टी से गजानन की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं। मूर्तिकार ने आसान स्टेप्स में मूर्ति बनाने की विधि बताई। इसके साथ ही गणपति स्थापना की सही और शास्त्र सम्मत विधि भी विस्तार से समझाई गई। पूजा सामग्री में मोदक और दूर्वा का विशेष महत्व है, जिनकी पौराणिक कथाएं भी बताई गईं।