scorecardresearch
Advertisement

Good News: देशभर में जारी है मां कालरात्रि की पूजा, भक्तों ने टेका मां के चरणों में माथा, देखें आज की 9 गुड न्यूज

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन देशभर में मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। इन्हें शुभंकरी भी कहते हैं जो भक्तों को नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती हैं। दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। गोंडा के मां वाराही देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। अकोला शहर रामनवमी को लेकर रोशनी से सजाया गया है और यहां इकतालीस साल से भव्य शोभायात्रा की परंपरा जारी है। अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई और रामलला को छप्पन प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। आज से सत्ताईस मार्च की मध्यरात्रि तक भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। बिहार में उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा का समापन हुआ। मेरठ में सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ जिसमें चार सौ बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।