scorecardresearch
Advertisement

गणेश उत्सव की धूम, बद्रीनाथ में उमड़े श्रद्धालु और महाकाल की सवारी में शामिल हुए लाखों भक्त

मुंबई में गणेश उत्सव और दही हांडी की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां साकीनाका के महाराजा का 42 फीट ऊंचा दरबार सजाया गया है और महिला गोविंदा पथक ने मानव पिरामिड बनाया. वहीं, बद्रीनाथ धाम में मौसम की चुनौतियों के बावजूद 16 लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और देव डोलियां भी पहुंचने लगी हैं. उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें रोबोट और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की तकनीक दिखी. इसके अलावा, नेपाल बाढ़ में फंसे भारतीयों की वतन वापसी जारी है, केरल में 305 नए पुलिस जवान पास आउट हुए और फिनलैंड पैरा टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते.