scorecardresearch

Kismat Connection: अक्षय तृतीया पर कैसे करें पूजा और दान? जानें 12 राशियों का राशिफल और सफलता का अचूक मंत्र

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में अक्षय तृतीया के पावन पर्व के महत्व, पूजा विधान और नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च राशि में होते हैं, जिससे इसका फल अक्षय हो जाता है। इस दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था। साथ ही, वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन भी केवल इसी दिन होते हैं। कार्यक्रम में बताया गया है कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी के साथ-साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र और जल का दान करना बेहद जरूरी है। बिना दान के इस पर्व का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। इसके अलावा, सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, भाग्य को बेहतर बनाने के लिए हल्दी से स्वस्तिक बनाने का लकी टिप और सूर्य देव की उपासना का सक्सेस मंत्र भी साझा किया गया है।